






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2023। बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के केन्द्रीय कानून मंत्री बनने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र में आने पर आगामी 29 मई को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई ने बताया कि मेघवाल रतनगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ तक सड़क मार्ग से आएगें एवं सुबह सवा नौ बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर अभिनंदन किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री के घूमचक्कर पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा एवं वहां से कार्यक्रम स्थल तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे तक खुली जीप में उनका रोड़ शो रहेगा। इस दौरान कस्बे के व्यापारी, आम जन एवं कार्यकर्ता उनका माल्यापर्ण कर अभिनंदन कर सकेगें। उनके स्वागत में ढोल नगाड़े, बैंड आदि रहेगें। इस संबध में तैयारी बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें गुंसाई सहित वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूासिंह शेखावत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पार्षद शिव तावणियां आदि ने चर्चा की एवं शनिवार से इस संबध में कार्यकर्ता को आमंत्रण बांटते हुए जिम्मेवारियां सौंपना शुरू किया जाएगा। बीकानेर सांसद के केन्द्रीय कानून मंत्री बनने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।




