May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में पावर की नूरा कुश्ती लगातार जारी है और मंगलवार सुबह सुबह आये आदेशों में ईओ चार्ज एक बार फिर बदल दिया गया है। नए आदेशों के अनुसार अब नगरपालिका ईओ के चार्ज से बीडीओ रामचंद्र जाट को मुक्त कर दिया गया है और आगामी आदेशो तक तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा को चार्ज दिया गया है। विदित रहे कि नगरपालिका में ईओ पद के लिए पिछले लंबे समय से विधायक और पूर्व विधायक के बीच जोर आजमाइश देखी जा रही है। बीडीओ रामचंद्र जाट पूर्व विधायक गुट के माने जाते थे और उन्हें चार्ज मुक्त करने के बाद वर्तमान विधायक समर्थक खुशियों मना रहे है।