






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। कस्बे के अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने भी 10वीं परीक्षा में शानदार परिणाम देकर स्कूली इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ दिया है। स्कूल में वीरेन्द्र पुत्र बजरंग भामू ने 95.67% अंको के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान 94.50% अंको के साथ पूजा छारंग ने हासिल किया और तीसरे स्थान पर युवराज पुत्र विजयपाल भामू 92.67% अंको के साथ रहें। स्कूल निदेशक पार्वती शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विशेष टॉपिक की अतिरिक्त कक्षा दिलवाई गयी तथा कक्षा कक्ष के बाद भी निरंतर अध्ययन पर जोर दिया गया जिससे विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। शर्मा ने बताया कि 10वीं बोर्ड में स्कूल के 60 विद्यार्थी बैठे जिनमें से सभी अच्छे नम्बरों के साथ उत्तीर्ण हुए है। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों प्रथम के अतिरिक्त लताक्षी दर्जी ने 91.87% अंक, ललिता कवंर ने 90.50% अंक व कार्तिक माली ने 90.17% अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढाया है। स्कूल के विद्यार्थी अनामिका सोनी, अनुराम शर्मा, अनुसुइया राजपुरोहित, दीक्षिता कंवर, डिम्पल प्रजापत, गुजंन कर्वा, कविता गिला, कोमल शर्मा, कृष्णा सुथार, मुकेश सोमाणी, मुस्कान कड़वासरा, प्रयांशी कर्वा, साहिल राजपुरोहित, शिवलाल जाखड़ व यशोदा करनाणी ने 83 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक अंक हासिल किए है। स्कूल में जश्न का माहौल है और स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों का सम्मान करने की तैयारियां की जा रही है। शानदार परिणाम के बाद विद्यार्थियों में उत्साह व जोश का संचार हो गया है व अभिभावक भी स्कूल प्रशासन का आभार जता रहें है।



