






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आगामी 9 जून को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों को संबोधित करेगें। इस महापंचायत में अधिकाधिक संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हों इसके लिए क्षेत्रीय आरएलपी नेता गांवों में सम्पर्क कर रहे है। शनिवार को दो टोलियों में दो दर्जन गांवों में जनसम्पर्क किया गया। आरएलपी के गत विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने लोकदेवता वीर बिग्गाजी के मन्दिर में धोक लगा कर जनसम्पर्क अभियान शुरू किया। घिंटाला की अगुवाई में आरएलपी कार्यकर्ताओं की टोली ने गांव बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा, धर्मास, नोसरिया, मिंगसरिया, रिड़ी, बाना, पुंदलसर, सालासर आदि गांवों में एवं आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक माचरा की अगुवाई में टीम ने क्षेत्र के गांव धोलिया, उदरासर, लाधड़िया, जालबसर, बीरमसर, सुरजनसर, लाखनसर, उदासर चारनान, आडसर पुरोहितान, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर आदि गांवो में जनसंपर्क किया। महापंचायत के लिए क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है।







