May 21, 2026
0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2023। आधी रात बाद बाना के पास हुए एक सड़क हादसे में एक सरकारी कार्मिक अकाल मौत का शिकार हो गया है। युवक के परिवार में मातम छा गया है और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। गांव बिग्गा निवासी कमलेश मेघवाल पुत्र भगवानाराम मेघवाल रात 12 बजे बाद सड़क हादसे का शिकार हो गए और मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। कमलेश की पत्नी इंदपालसर में शिक्षिका है और देर रात वह श्रीडूंगरगढ़ से इंदपालसर जा रहा था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल सामने आ रही ट्रक से टकरा गई और वह काल का शिकार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव बिग्गा के लिए रवाना हो गए है।
दोस्त की बाइक लेकर हुआ रवाना, हेलमेट भी नहीं बचा पाया प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश सदैव कार में ही इंदपालसर आना-जाना करता था और बीती रात ही वह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर रवाना हुआ था। बताया जा रहा है दुर्घटना में कमलेश के सिर व कमर में ही अधिक चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक ने हेलमेट भी पहन रखा था परन्तु हादसा इतना गंभीर था कि हेलमेट भी उसके प्राण नहीं बचा पाया।
डेढ महीने पहले ही सरकारी नौकरी जॉइन की थी, शिविर में थी ड्यूटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कमलेश ने कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती में सलेक्शन के बाद 15 अप्रेल को ही नौकरी जॉइन की थी। कमलेश के पिता भी पोस्टमैन थे व भाई, भाभी, बहन जीजा व पत्नी सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत है। कमलेश ने भी कंप्यूटर शिक्षक के रूप में ताल मैदान राउमावि में जॉइन किया व इन दिनों उपखंड कार्यालय में आयोजित मंहगाई राहत शिविर में ड्यूटी पर सेवाएं दे रहा था। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कार्मिकों में भी शोक की लहर छा गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदैव कार से जाता था कमलेश, बीती रात दोस्त की बाइक लेकर निकला, हुआ हादसे का शिकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 15 अप्रेल को ही युवक ने कम्प्यूटर शिक्षक के रूप में जॉइन किया था तब उनके माता पिता(युवक के बाएं ओर खड़े है) साथ आए थे, परिवार में छाया मातम।