May 21, 2026
0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2023। करीब दो साल से पूरी बिजली व वोल्टेज के लिए धरना प्रदर्शन करने वाले सैंकड़ो किसानों को अब राहत मिल सकेगी। आज विद्युत विभाग द्वारा इमरजेंसी शटडाउन लिया जा रहा है जिसमें 33 केवी जीएसएस बापेऊ को 132 केवी जीएसएस ऊपनी से जोड़ा जा रहा है। इससे गांव व रोही दुसारना, सालासर, हेमासर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 1 बजे से करीब शाम 5 बजे तक बन्द रहेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये कार्य हो जाने से मूंगफली की सीजन में इस रोही के किसानों को पूरी बिजली की राहत मिल सकेगी।