






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2023। निकटवर्ती सरदारशहर चुनाव में जबरदस्त ट्विस्ट लाने वाली पार्टी रालोपा श्रीडूंगरगढ़ में पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है। पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल 9 जून को श्रीडूंगरगढ़ में किसान महापंचायत करेंगे और किसानों की समस्याओं पर आवाज बुलंद करेंगे। रालोपा महापंचायत से क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों को जोड़ने हेतु कार्यकर्ता धुआंधार जनसंपर्क में जुटें है। गत विधानसभा चुनाव में रालोपा प्रत्याशी रहे दानाराम घिंटाला की टीम अलसुबह से देर रात तक गांवो में जनसंपर्क कर महापंचायत में आने का न्यौता किसानों को दे रहें है। इस दौरान जावेद कायमखानी, श्रवण सारस्वत, धनाराम फौजी आदि अनेक रालोपा नेता साथ रहें। मंगलवार को संपर्क दल कुचोर अगुणी, कुचोर आथूणी, मेउसर, मेहरामसर, बेरासर, कुकणिया, सिन्धू, मोरखाणा किरतासर, सोवा, गजरूपदेसर, जयसिंहदेसर कलियां, बनिया व लालासर में संपर्क किया। वहीं बीते सोमवार को ये दल ने लखासर, समंदसर, मानकरासर, पूनरासर, बिंझासर, राजपुरा, लोडेरा, डेलवां, गुसांईंसर बड़ा, हेमासर गांवों में किया। आज भी नेता कार्यकर्ता जनसंपर्क पर निकल पड़े है।





