May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2023। क्षेत्र में आज तेज गर्मी के साथ उमस का माहौल रहा और शाम को अंचल का मौसम बदल गया। हालांकि निकटवर्ती गांव जैसलसर व रीड़ी की रोही के खेतों में बरसात के साथ ओले भी गिरे परंतु कस्बे सहित अधिकांश अंचल ने केवल धूलभरी हवा को झेला है। बता देवें मौसम विभाग ने 8 व 9 जून को धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की थी और आज मौसम बदला भी जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में भी आसमान में बादल छाए है व बरसात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज के बाद मौसम साफ होगा व 13 जून तक मौसम आसमान साफ रहने की संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी की रोही में बरसात के साथ गिरे ओले।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर की रोही में गिरे ओले।