






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2023। क्षेत्र में पाईप व केबल चोरी करने वाले चोर गिरोह सक्रिय है। बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा व पीएचईडी के अधिकारी बृजमोहन मूंड ने थाने पहुंच कर सरकारी ट्यूबवैल का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दी है। गोदारा ने बताया कि गांव में जाट श्मशान भूमि के पास पानी की सप्लाई हेतु ट्यूबवैल है। इस ट्यूबवैल की मोटर खराब हो गई और मोटर निकाल कर सही करवाने के लिए भेजी गई थी। ट्यूबवैल के पास निकाल रखे जीआई पाईप में से पांच पाईप 9 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं एईएन बृजमोहन मूंड ने बताया कि गांव ऊपनी में मॉडल स्कूल के अंदर स्थित ट्यूबवैल को ठीक करने के लिए मोटर निकाली तो 8 जून की रात अज्ञात चोर ने 204 मीटर केबल चोरी कर ली। मूंड ने थानाधिकारी को रिपोर्ट देकर एफआईआर दर्ज कर जांच करने व सामान बरामद करवाने की मांग की।




