May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-06-11 at 9.28.47 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2023। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का उत्साह गांवो में नजर आने लगा है। हर उम्र वर्ग के खिलाड़ी खेल की तैयारियों में जुट गए है। गत ओलंपिक में राज्यस्तर पर दूसरे स्थान पर रही लखासर की महिला टीम ने जोर शोर से तैयारी प्रारंभ कर दी है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में रजिस्ट्रेशन जिले में सर्वाधिक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ही हुए है। यहां कुल 22 हजार 167 खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है। पूरे अंचल में कबड्डी में 1215 महिलाओं व 6158 पुरूषों ने पंजीकरण करवाया है। वहीं टेनिस बॉल क्रिकेट में 2505 पुरुष व 436 महिलाएं, खो खो में 4283 महिलाओं ने व 8 पुरुषों में, वॉलीबॉल में 1621 पुरुष तथा 236 महिलाओं ने, फुटबॉल में 1055 पुरुषों तथा 236 महिलाओं ने, शूटिंग बॉल 626 पुरुष व 6 महिलाओं, रस्सा कस्सी में 17 पुरुष व 3593 महिलाओ ने पंजीकरण करवाया है। ध्यान रहें ग्रामीण ओलंपिक में पंजीकरण की तिथि 10 जून शनिवार को अंतिम थी। शहरी ओलंपिक में रजिस्ट्रेशन की तिथि 15 जून तक बढाई गई है। शहरी क्षेत्र के खिलाड़ी 15 जून तक पंजीकरण करवा सकते है। शनिवार को प्रमुख सचिव ने सभी जिला कलेक्टर व जिला खेल अधिकारियों को खेलों के आयोजन संबंधी तैयारियों के निर्देश दिए है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ शहर में अभी तक 5 हजार 291 पंजीकरण हुए है वहीं बीकानेर नगर निगम से 24 हजार 947, नोखा से 6 हजार 762, खाजूवाला से 2 हजार 817 तथा देशनोक से 2 हजार 555 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में महिला खिलाड़ी जुटी खो खो की तैयारी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की टीम गत वर्ष ब्लॉक व जिले में विजेता रहते हुए राज्य स्तर पर रनरअप रही थी।