May 20, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249 (37)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2020। लॉकडाउन के बाद से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे सामान्य परिवारों को भी अब लंबे इंतजार के बाद गेहूं एवं चने सरकार द्वारा दिए जाएगें। सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे बीपीएल, अंत्योदय, खाद्य सुरक्षा आदि में चयनित लोगों को तो लगातार राशन सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया ही जा रहा था लेकिन इन योजनाओं में चयन से वंचित लोगों को राशन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सरकार ने गत 5 जून तक राशन की आवश्यकता वाले लोगों का पंजीयन करवाया था एवं अब उन पंजीकृत लोगों को सोमवार से बुधवार तक तीन दिनों में सभी राशन डिलरों पर राशन दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत पंजीकृत लोगों को अपने अपने गांव, वार्ड के राशन डिलर के पास अपना आधार कार्ड/जन आधार कार्ड या रजिस्ट्रर्ड मोबाईल लेकर जाना होगा और वहां पर उसे प्रति व्यक्ति दस किलो गेहूं एवं दो किलो चने मिलेगें। पूर्व में जिला कलेक्टर के आदेशों पर यह वितरण 8 और 9 जून को होना था लेकिन रसद विभाग के पास गेंहू एवं चने की उपलब्धता नहीं होने के कारण अब यह वितरण 15 से 17 जून तक किया जाना तय किया गया है।