






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2023। कस्बे की एक महिला अपनी ननद के विवाह के लिए खरीददारी करने बाजार के लिए रवाना हुई और मुख्य बाजार में उसका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में दस हजार से अधिक रूपए व सोने के आयटम भी है। महिला बुरी तरह परेशान हो रही है परिजन पर्स ढूंढने का प्रयास कर रहें है। ऐसे में क्षेत्रवासी पर्स मिलने पर नैतिकता के नाते पर्स लौटा कर बेटी के विवाह में परिवार की मदद कर सकते है। महिला कुसुम पत्नी नारायण मोदी ने बताया कि पानी की टंकी से पुस्तकालय व जैन स्टोर के बीच ही पर्स खोया है। किसी सज्जन को पर्स मिलने पर वह 7568926811 नम्बरों पर सूचना देकर ईमानदारी का उदाहरण पेश कर सकते है।



