May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2023। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष व मंत्री दर्जा प्राप्त महेंद्र गहलोत आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सैन समाज को बधाई देने व उन्हें एकजुट होने का संदेश देने पहुंचे। गहलोत ने भैंरूजी मंदिर में दर्शन किए व सैन समाज के नागरिकों ने उनका स्वागत सम्मान किया। यहां मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा के बाद वे आड़सर व ठुकरियासर पहुंचे व तीनों स्थानों पर गहलोत का स्वागत सम्मान किया गया। उनके साथ सैन समाज के श्रवण फुलभाटी व तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, सिटी पटवारी शंकरलाल जाखड़ सहित अनेक सदस्य शामिल रहें। गांव आड़सर में आड़सर में सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार जोशी, भंवरलाल, नारायण सिंह राजपुरोहित, विजयराम, किसनाराम, चैनाराम भूकर, सैन समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण फुलभाटी, कानाराम मौजूद रहें। तीनों जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि सैन समाज के लिए खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में हल्दीराम प्याऊ के पास सैन समाज छात्रावास के लिए जमीन का आवंटन कर दिया है। यहां सैन समाज की आगामी पीढ़ी के लिए सुविधाजनक छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा और इस निर्माण की नींव स्वयं सीएम रखेंगे। गहलोत ने समाज के सभी नागरिकों को तिथि की घोषणा होने पर एकजुट होकर बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने व सीएम का आभार जताने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ आइम्स। मंदिर पुजारी ने महेंद्र गहलोत को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में समाज बंधुओं से मिले व कुशलक्षेम पुछी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में आयोजित कार्यक्रम में किया गहलोत का स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गहलोत ने सैन समाज के नागरिकों को एकजुट होने का संदेश दिया।