May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-06-18 at 4.41.28 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2023। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन महबूब दीवान चोपदार आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से चोपदार का स्वागत किया। चोपदार ने कहा कि शीघ्र ही कांग्रेस सरकार मदरसों की काया पलट करते हुए मदरसों को कंप्यूटराइज कर नवीनीकरण कर आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी और जनता अपना समर्थन सीएम को देंगे। श्रीडूंगरगढ़ स्थित मदरसों की विभन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा जिनके निवारण के लिए पूरे प्रयास करने का आश्वासन चेयरमैन ने दिया। इस दौरान मोहम्मद ताहिर काजी, इकबाल राईन, नासीर राईन, यूसुफ राईन, महबूब तेली, फारुक छींपा, मोहम्मद हुसैन, फरियाद अली, असगर चोपदार, हाकम अली चोपदार, गोल्डन, असगर सहित अनेक कांग्रसी समर्थक व अन्य नागरिक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदरसा बोर्ड चेयरमेन का स्थानीय समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्लिम समाज के नागरिक मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की बात कही चोपदार ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में मदरसों की समस्याओं के समाधान के लिए दिया ज्ञापन।