May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-06-19 at 9.16.38 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2023। सुबह सुबह क्षेत्र से बड़ी खबर गांव मोमासर से आई है। गांव में स्थित पुस्तकालय भवन में रात एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंचे कार्यवाहक चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और इसी गांव के निवासी राजेश कुमार पुत्र मोहनराम वाल्मीकि का शव फंदे से उतार कर श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान था। उपसरपंच जुगराज संचेती सहित अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए व घटना पर शोक प्रकट कर रहें है। कुछ देर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।