May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2023। खराब मौसम व हेलीपैड ठीक से नहीं बन पाने के कारण कानून मंत्री का हेलीकॉप्टर से आने का कार्यक्रम बदल गया है। अब वे सड़क मार्ग से सभा स्थल तक पहुंचेंगे। उनके साथ जिले व राज्य स्तर के अनेक भाजपा नेता आयोजन में शामिल होंगे। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ये जिलास्तरीय आयोजन हाइवे स्थित विनोदगिरी गुसाईं फार्म हाऊस पर होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो गयी है और भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। समारोह स्थल पर गांवो से लोगों का आगमन प्रांरभ हो गए है ओर जिले भर से कार्यकर्ता पहुंच रहें है। आस पास के गांवो से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपना स्थान ग्रहण कर लिया है वहीं कुछ ही पलों में कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। बता देवें आयोजन का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाईव प्रसारण किया जाएगा। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रमुख आयोजनों व खास खबरों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर खबर से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले भर से भाजपाई बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंच रहें है।