May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2023। गांव बाडेला के कुनाराम तिवाड़ी व उनकी बुजुर्ग अंधी माँ ने नम आंखो से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का बार बार आभार जताते हुए दानदाता बजरंग भांमू व मोहनलाल तावणियां को धन्यवाद दिया है। कुनाराम ने कहा कि आंधी बरसात ने तो उजाड़ ही दिया परंतु श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पहल पर दानदाताओं के सहयोग ने उसे फिर बसने का मौका दिया है। कुनाराम ने भगवान को बार बार भलाई करने वालों का साथ देने की प्रार्थनाएं की। दोनों दानदाता ने दो आवास के निर्माण में काम आने वाली सामग्री बजरी, सिमेंट, 2 टिन शेड, 2 चौखटें, लोहे के एंगल सहित पूरा सामान दिलवाया। दोनों दानदाता ने 11-11 हजार की सहायता घोषणा की थी परंतु इससे बढ़कर राशि के सामान का पूरा बिल भुगतान कर दिया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी ने ईंटो का सहयोग दिया। श्रमिकों ने आपसी सहयोग से निर्माण कार्य कर दिया और कुनाराम का उजड़ा आशियाना फिर बन गया। गांव के जागरूक युवक बाबूलाल ज्याणी, ग्राम विकास अधिकारी सुदर्शन महिया ने सभी का आभार जताया।

ये हुई थी घटना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 1 जून की अलसुबह आए तूफान में आंधी ने गांव बाडेला निवासी कुनाराम तिवाड़ी के कच्चे मकान के पतरें उड़ा दिए व सामान सारा खुले आसमान के नीचे भीग गया। छोटा सा मकान टूट गया और ग्रामीणों की सहायता से सामान को बाड़े में एक तिरपाल के नीचे ढक दिया गया। परंतु 42 वर्षीय कुनाराम व उनकी 75 वर्षीय अंधी माँ खुले आसमान के नीचे आ गए। संकट की इस घड़ी में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने कुनाराम के सिर पर छत नहीं होने के दर्द का उल्लेख करते हुए प्रमुखता से इस खबर का प्रकाशन किया। खबर प्रकाशन के तुरंत बाद कुनाराम की मदद के लिए राजस्थान कृषि स्टोर के संचालक व समाजसेवी बजरंग भांमू व रीड़ी निवासी भाजपा नेता व समाजसेवी मोहनलाल तावणियां ने 11-11 हजार रूपए नगद देने की घोषणा की थी। दोनों ही दानदाताओं ने कुनाराम के आग्रह पर निर्माण सामग्री दिलवाने की हामी भरी और सामान का कुल 26 हजार से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया है। गांव में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सामाजिक दायित्व निर्वहन की चर्चा भी युवाओं व बुजुर्गों में हा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बन गया कुनाराम तिवाड़ी का आशियाना, माँ बेटे ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुनाराम ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और दानदाता मोहनलाल तावणियां व बजरंग भामूं का बार बार आभार जताया।

नीचे दी गई खबर 1 व खबर 2 में इससे पूर्व की पूरी खबरें पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

बे-छत हुआ परिवार, खुले में भीग रहा सामान, दिन बीता, रात की चिंता, लगाई मदद की गुहार।

कुनाराम की मदद को बढ़े हाथ, तावनियां व भामू आए आगे।