May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2023। क्षेत्र के गांव मोमासर में स्थित 132 केवी जीएसएस पर शनिवार को रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे जुड़े सभी गांवो में सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक बिजली कटौती होगी। जेईएन महेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंटनेस कार्य के रखरखाव के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे एक दर्जन से अधिक गांव व कृषि फीडर बंद रहेंगे। बता देवें इससे गांव मोमासर, सत्तासर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारणनान, लिखमादेसर, कुंतासर, आडसर, लालासर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, लाखनसर, लाधडीया, भादासर की विधुत आपूर्ति प्रभावित होगी। पाठक जन इन गांवो के ग्रामीणों तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे ग्रामीणों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।