May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-06-25 at 9.07.20 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2023। किसानों व कामगारों के लिए ट्रेक्टर्स की दुनिया में नई क्रांति लेकर श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजाजी ट्रेक्टर्स शोरूम खुला है। आज हाइवे पर स्थित भव्य उद्घाटन समारोह के साथ एग्री किंग ट्रेक्टर का नया प्रतिष्ठान प्रारंभ हो गया है। प्रोपराइटर गुसाईंसर बड़ा के सोहनराम गोदारा के पुत्र राजूराम व सहीराम ने परिवार सहित शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजन के साथ नया शोरूम प्रारंभ किया। प्रोपराइटर सहीराम ने बताया कि खेती का साथी बनकर ये ट्रेक्टर किसानों का मजबूत सहारा बनेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गिरधारीलाल महिया तथा प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने गोदारा परिवार को किसान हित में नया प्रतिष्ठान खोलने की शुभकामनाएं दी। उद्घाटन समारोह में एग्री किंग कंपनी के नेशनल हेड हरमीत सिंह लाहोटी, क्षेत्रीय प्रबंधक राजदीप सिंह बराड़ और वीरेन्द्र चौधरी ने किसानों को ट्रेक्टर के शानदार फिचर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ट्रेक्टर के फीचर्स की जानकारी मिलने के बाद पहले ही दिन उद्घाटन समारोह में शामिल हुए किसानो में से चार किसानों ने ट्रेक्टर खरीद लिए व तीन की बुकिंग हुई है। इस दौरान सहीराम गोदारा ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत सम्मान करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा परिवार ने विधि विधान से पूजन कर प्रतिष्ठान प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहले ही दिन ट्रेक्टर खरीदने वाले किसानों का साफा पहना कर सहीराम सहित कंपनी के अधिकारियों ने स्वागत सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने दी परिवार को शुभकामनाएं, प्रतिष्ठान को बताया किसान हित में।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने समारोह में पहुंच कर दी बधाई।