






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2023। जून की तपती गर्मी से राहत के लिए आप पहाड़ों की वादियों के ठंडे मौसम में जाने का विचार बना रहें है या फिर आप स्नो (बर्फ) के दीवाने है तो ये सन्डे स्पेशल स्टोरी आपके लिए है। बता देवें रोहतांग के लिए मार्ग खुला है और मनाली सहित आस पास घुमने का ये उपयुक्त समय है। खास बात यह है कि हमारे शहर श्रीडूंगरगढ़ के युवा गोविंद सारस्वत ने मनाली में विशेष मुकाम कायम किया है। वहां बीकानेर जिले के निवासियों को घर जैसी सुविधाओं और राजस्थानी मान मनुहार के साथ मनाली व रोहतांग के अनेक स्थानों पर घुमाने से लेकर रूकने, खाने पीने की सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाले सारस्वत मनाली में अपना होटल संचालित कर रहें है। बीकानेर जिले के लोगों का अपना होटल जो गत तीन सालों से क्षेत्रवासियों के सेवा में मनाली में कार्यरत है। आप आज ही मनाली में रहने खाने के साथ पूरी ट्रिप बुक कर सकते है। अपनी ट्रिप बुक करने के लिए आज ही अभी 9829741551 पर कॉल या व्हाट्सएप करें और अपना मनाली पैकेज बुक करें और अपने हॉलीडे को यादगार बनाए अपना होटल के साथ। यहां श्रीडूंगरगढ़ से ऋषभ जैन व मुकेश बोथरा परिवार सहित मेहमान बनकर गए तो उन्हें घर जैसा खुबसूरत माहौल पहाड़ों पर मिला जिससे पूरा परिवार अभिभूत हो गया। इन्होंने फेसबुक पर भी अपनी राय देते हुए इसे बेस्ट ट्रिप बताया। इसी प्रकार खाजूवाला से एडवोकेट पुरूषोत्तम सारस्वत हो या बीकानेर से हरीश जाखड़ (जीवनरक्षा) के साथ घुम आए दो परिवार हो सभी ने व्यवस्थाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। पीबीएम बीकानेर के गणेश मीना परिवार सहित घुमकर आए तो इस ट्रिप को अविस्मरणीय यात्रा बताई। डॉक्टर दिलीप सिंह राजपुरोहित ने इसे बेहतरीन बताते हुए होटल स्टाफ के व्यवहार की सराहना की। सुजानगढ़ के विक्रम माहेश्वरी सहित दो परिवार तथा बीकानेर के दीपक स्वामी ने दुबारा मनाली आने का वादा किया। श्रीगंगानगर, खाजूवाला, गुजरात से आने वाले मेहमानों ने राजस्थानी संस्कृति की महक वाला होटल बताते हुए खूब सराहना की। तो आप भी इंतजार नहीं करें और आज ही अपने घुम आने के प्लान को बच्चों के साथ पक्के प्रोग्राम में बदल देवें।




पढें कुछ विचार जो यहां के नागरिकों ने दिए-




