May 20, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2023। बिना अलर्ट ही देर रात क्षेत्र के गांव सुरजनसर, आड़सर, लाखनसर, में भारी बरसात हुई है जिससे ग्रामीण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गांव मोमासर व उदरासर सहित आस पास के गांवो में भी अच्छी बरसात हुई है। गांव आडसर व सुरजनसर, लाखनसर में सैंकड़ो घरों, दुकानों व मंदिरों में पानी घुस गया है। ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहें है। सुरजनसर में रात करीब 2 बजे बरसात प्रारंभ हुई और सुबह 5 बजे तक जमकर बादल बरसे। गलियों में नदी की धारा से वर्षा जल का प्रवाह नजर आया। यहां 100 से ज्यादा घरों में पानी भर गया और गांव के प्राय सभी रास्ते पानी से बंद हो गए है। गांव में कई घरों को क्षति पहुंचने की आशंका भी ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है। अभी भी आसमान में छाए बादलों को देखकर ग्रामीण आशंकित है। आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में रखा अनाज भीग गया है और अनेक घरों में खाने का सभी सामान पानी में तैर रहा है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पंचायत द्वारा पानी की निकासी का कार्य किया जा रहा है परंतु हमारे संसाधन नाकाफी है और हम प्रशासन से मदद की अपील करते है। गांव लाखनसर में भी 50 से अधिक घरों में, खेतों में पानी भर गया है और गांव आड़सर में भी घरों, दुकानों में पानी भर गया है। वहीं देर रात अचानक भारी बरसात के कारण सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने का समय नहीं मिला और ऐसे में घरों में भारी नुकसान हो गया है। ग्रामीण जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। देर रात से नागरिक घरों से पानी व सामान को सुरक्षित निकालने में जुटें है।

उद्घाटन से पहले ही बह गई सड़क, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा आड़सर से सुरजनसर मार्ग पर बनाई जा रही सड़क देर रात आई बरसात में बह गई है। ग्रामीणों ने इस सड़क के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क का उद्घाटन हुआ ही नहीं। अभी केवल उद्घाटन की चर्चाएं हो रही थी और पहली ही बरसात में सड़क बह गई है।
टूटा हाई वोल्टेज तार, दुर्घटना की आंशका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह चली तेज हवा से धोलिया रोड स्थित जीव दया गौशाला के पीछे 33 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूट कर गिर गया है। ये सूचना देते हुए जागरूक नागरिक तिलोकाराम मेघवाल ने बताया कि तार में करंट दौड़ रहा है ऐसे में कोई दुर्घटना होने की भी संभावना है। उन्होनें बताया कि विभाग को फोन द्वारा सूचना दे दी गई है।
बीाकनेर में नहीं था अलर्ट, चुरू में येलो अलर्ट, हुई भारी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभा द्वारा जारी अलर्ट में बीकानेर में अलर्ट नहीं था तथा देर रात 11 बजे जारी अलर्ट में चुरू में येलो अलर्ट था। परंतु भारी बरसात ने ग्रामीणों को सामान की सुरक्षा का समय नहीं दिया। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो। 

https://fb.watch/loTzUsapT0/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने पानी से बचाव के किए उपाय, परंतु घर हुए जलमग्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण जन जीवन बुरी तरह से हुआ प्रभावित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण हुए परेशान, राशन का सामान भी भीग गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर में गांव के प्राय सभी रास्ते बंद हो गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर में दुकानों में घुसा पानी, दुकान मालिकों ने सुबह सामान किया खाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखनसर के खेतों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो घर हुए जलमग्न, ग्रामीणों ने की मदद की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह तक बरसे बादलों ने गांव में चारों ओर भर दिया पानी ही पानी।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट पर डाले नजर, आज के अलर्ट और रविवार को जारी अलर्ट का करें अध्ययन।