May 20, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। गांव और शहर में, बूथ पर और घर में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हजारों नौनिहालों ने गत दो दिन में दो बूंद जिंदगी की गटक ली है। चिकित्सा विभाग के कार्मिकों ने रविवार को बूथों पर तथा सोमवार को घरों में जाकर दवा पिलाई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अब तक कुल 93.89% बच्चों ने दवा पी ली है। शहर में 95.07% प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 93.61% प्रतिशत बच्चों ने दवा पी ली है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ जसवंत विश्नोई ने टाइम्स को बताया कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान मंगलवार को पूरा होगा तथा जो बच्चे दवा से वंचित है उनके अभिभावक उन्हें आज दवा जरूर पिलावें। जागरूक नागरिक अपने आस पास की जिम्मेदारी निभाते हुए वंचित बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित करें। विश्नोई ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 125 बूथ बनाएं गए जिन पर रविवार को 32,097 बच्चों को दवा पिलाई गई तथा सोमवार को 4714 बच्चों को दवा पिलाई गई है। रूरल में विभाग का लक्ष्य 39002 बच्चों को दवा पिलाने का था जिसे कल पूरा करने के लिए कार्मिक कार्यरत है। वहीं बता देवें शहर में रविवार को 4000 बच्चों ने दवा पी ली वहीं सोमवार को घर घर अभियान में 2800 बच्चों को दवा पिला दी गई है। शहर में लक्ष्य 9524 बच्चों को दवा पिलाने का है और पूरे क्षेत्र में कल तक लक्ष्य पूरा करने का प्रयास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उप स्वास्थ्य केन्द्र सुरजनसर में चिकित्साकर्मी कविता चौधरी ने पिलाई बच्चों को दवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में चिकित्साकर्मी ने पिलाई दवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद रजत आसोपा ने पिलाई दो बूंद जिदंगी की, दी वार्डवासियों को प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखनसर में 10 नम्बर बूथ पर दवा पिलाई भिंयानाथ जाखड़ ने।