May 21, 2026
00009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2023। शाम ढले अंधेरे में चार जनों ने एक युवक को घेर कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया व उसका मोबाइल तोड़ कर रूपए छीन लिए। 29 वर्षीय अजीज पुत्र फारूख छींपा निवासी आड़सर बास ने अपने पड़ौसी लियाकत व अल्लानूर पुत्र लालखां, हशरत पुत्र नूरमोहम्मद, ताहीर पुत्र लियाकत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे वह सरकारी अस्पताल के पीछे वाली गली में पहुंचा तो पीछे से आरोपियों ने लाठियां हाथ में लेकर उससे मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया और उसका मोबाइल तोड़ कर जेब से 5 हजार रूपए निकाल लिए। उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो आरोपी भी पहुंच गए व बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी के बाल पकड़कर खिंचे। शोर सुनकर पड़ौसियों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दे दी है।