May 20, 2026
00009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2023। आज अंचल में ईद उल अजहा का जश्न मुस्लिम समुदाय के हर घर में मनाया गया। सुबह सवा सात बजे जामा मस्जिद में इमाम फजले हक अशरफी ने नमाज अदा करवाई व देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की व गले लगाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सीआई अशोक विश्नोई दल बल के साथ कानून व्यवस्था संभालने में मुस्तैद रहें। घरों में सजावटें कर बच्चे बड़े सभी नए परिधानों में सज धज कर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। बीती शाम बाजारों में भी ईद की रौनक नजर आई व मिठाई, कपड़े, फलों की दुकानों पर भीड़ रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की, मांगी अमन चैन की दुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक दूसरे को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नजर आया ईद के जश्न का उल्लास।