May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-02 at 10.02.51 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2023। शिक्षिका द्वारा नाबालिग छात्रा को गायब करने के मामले में रविवार सुबह कस्बे का बाजार असमंजस की स्थिति में है। व्यापारी इधर उधर बाजार खुलने या नहीं खुलने की जानकारी ले रहें है। बाजार में तैनात पुलिस फोर्स और गर्म माहौल को देखते हुए कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोली है वहीं कुछ अन्य दुकानों के आगे खड़े है और दुकानें खोलने का इंतजार कर रहें है। शनिवार रात बाजार बंद की चेतावनी भी बार बार प्रशासन को दी जा रही थी परंतु इस सबन्ध में कोई निर्णय प्रशासन को दिए गए 10 बजे तक के अल्टीमेटम के बाद ही लेने की बात व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कही है। थाने के आगे भी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है और पुलिस प्रसासन ने भी माकूल बंदोबस्त किए है। बाजार में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में खुली कुछ दुकानें और कुछ है अभी बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में कई जगहों पर तैनात किया गया है जाप्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारिश ने भी ड़ाला बाजार खुलने में खलल।