May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2023। नाबालिग छात्रा के अपनी शिक्षिका के साथ गायब होने के मामले में गायब होने के पांचवे दिन पुलिस थाने के सामने हो रहे बड़े प्रदर्शन पर राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ भी पहुंचें एवं आक्रोशित लोगों को संबोधित किया। राठौड़ ने अपने संबोधन में सरकार को घेरा एवं स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा। राठौड़ ने राजस्थान में सरकार की सरपरस्ति में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ने की बात कही एवं मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों के दुष्कर्मों के मामले में शर्मनाक बयानों को ऐसी घटनाओं को जिम्मेदार बताया। राठौड़ ने खाजुवाला प्रकरण का उल्लेख करते हुए राज्य में बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे बताते हुए संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को स्वयं सक्रिय होने का आह़्वान किया। इस मौके पर राठौड़ ने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए जनप्रतिनिधि के जनता के साथ नहीं होने को शर्मनाक बताया। राठौड़ ने संघर्ष समिति को संघर्ष लगातार जारी रखने एवं हर हालत में सफलता लेने की बात कही। धरने पर बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद है एवं क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि भी धरने पर पहुंच कर हर हाल में बेटी की घर वापसी की मांग को बुलंद कर रहे है। आप भी देखें वीडियो। https://fb.watch/lzrREY7RdP/?mibextid=Nif5oz

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरने को संबोधित करते विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरने पर बड़ी संख्या में मौजूद है कस्बेवासी, एक ही मांग, हर हाल में हो बेटी की घर वापसी।