May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में परिवार के साथ बाहर घूमने एवं मनोरंजन का सबसे बड़ा उत्सव राजस्थान मेगा ट्रेड़ फेयर गुरूवार रात 8 बजे से शुरू होगा। सरदारशहर रोड़ पर स्थित दशहरा मैदान में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मीडिया पार्टनरशीप में आयोजित हो रहे इस मेले में कस्बेवासी घूमने फिरने, छोटे-बड़े झूले झूलने, खाने-पीने, सेल्फी पोंईट, खरीददारी आदि का लूत्फ एक ही प्रांगण में उठा पाएगें। मेले के लिए मैदान को पूरी तरह से सजा दिया गया है एवं बाहर तक लाईटिंग की सजावट की गई है। मेले में बड़े ड़ोम में बड़ी संख्या में अलग अलग स्टाल्स लगाई गई है।