May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2023। गत 30 जून को कस्बे से गायब हुई नाबालिग छात्रा को बरामद करने के बाद गुरुवार शाम को उसे बीकानेर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। नाबालिगा ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों के सामने अपने बयान दिए और उसके बाद बाल कल्याण समिति ने मामले की गम्भीरता देखते हुए नारी निकेतन में सुपुर्द कर दिया। हालांकि इस सबन्ध में अधिक खुलासे होने बाकी है। पेश करने से पहले बालिका का मेडिकल भी करवाया गया।