May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। नोरंगदेसर में जनसभा के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता के जयघोष के साथ अपनी बात प्रारंभ की। मोदी ने लोकदेवताओं को याद करते हुए बीकानेर के स्वाद की चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और आम कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
मोदी ने कहा कि बीकानेर के नाम से ही मुंह में पानी आ जाता है। उन्होंने कहा कि बीकानेर का सावन प्रसिद्ध है और आज सावन में इंद्र देव का आशीर्वाद बना हुआ है। वे बोले कि बीकानेर छोटी काशी है और यहां का अतीन गौरवशाली रहा है। ये करणी माँ की धरती है, कपिल मुनि की भूमि है, सिद्ध समाज के गुरु जसनाथ जी, वीर तेजाजी और बाबा रामदेव की भक्तों की भूमि है, ये जंभेश्वर महाराज की तपोस्थली, तेरापंथ समाज के आचार्य तुलसी की तपोस्थली और यहां पूनरासर बालाजी धाम स्थित है। मोदी ने कहा कि ये तपोस्थली बता रही है की जनता का पारा बढ़ गया है और जब जनता का पारा बढता है तो सत्ता की गर्मी उतरते और सत्ता बदलते वक्त नहीं लगता। उन्होंने कहा कि राजस्थान में योजनाऐं भेजते है और कांग्रेस सरकार का पंजा उसे झप्पटा मार देती है। कांग्रेस को लोगों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है और केंद्र की नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य में राजस्थान का एक भी जिला नहीं है। ये कांग्रेस किस बात की सजा दे जनता को दे रही है। कांग्रेस ने राजस्थान का नुकसान किया है और इस बार राजस्थान में कांग्रेस की हार सुनिश्चित है। सरकार के नेताओं को अपनी हार पर इतना भरोसा है कि वे बाय बाय के मोड में आ गए है। मोदी ने कहा कि दीया बुझने से पहले लपलपाता है और हार के डर से कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है। लोगों को गुमराह करने पर तुल गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतलब लूट की दुकान, झूठ का बाजार। कांग्रेस के झूठ का शिकार राजस्थान का किसान बना है, हमने मोटे अनाज को दुनिया में पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। यहां पेपर लीक का कारोबार खुल गया है। पीएम ने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ें है, तुष्टिकरण की नीति के कारण शांति व सौहार्द का माहौल खराब हो गया है। सीएम अपने बेटे का भविष्य बचाने में लगे है उन्हें राजस्थान के बेटे बेटियों की चिंता नहीं है। मोदी ने कहा कि मैं दो टूक भ्रष्टाचार की नूराकुश्ती बहुत हुई जनता जनार्दन फैसला करेगी और राजस्थान को परिवारवाद नहीं विकासवाद चाहिए। मोदी ने कहा कि राजस्थान में रक्षक ही भक्षक बन रहें है और सरकार हत्या व बलात्कार के आरोपियों को बचाने में लगी है इन्हें संरक्षण दे रही है। ये महिलाओं के आन बान की धरती है, माँ पन्नाधाय की धरती है जहां हाड़ा रानी ने अपना बलिदान दिया। आत्मसम्मान व धर्म की रक्षा राजस्थान की रगों में है, इस पर कीचड़ उछालने वाली कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहती है तो देश को खोखला करती है विपक्ष में हो तो इसके नेता विदेश में जा जा कर भारत को गाली देते है। ये सेना के शौर्य पर सवाल उठातें है। हमने वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी कर सैंनिकों को सम्मान दिया। उन्होंने नागरिकों से भाजपा को जितवाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने परिश्रम पर भरोसा रखें।