May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए पारिवारिक मनोरंजन, खरीददारी एवं खाने-पीने का लुफ्त उठाने का अनूठा आयोजन कस्बे में सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम मेले में शानदार रौनक रही और बड़ी संख्या में लोग परिवारों के साथ पहुंचें एवं वहां लगे झूलों और दुकानों का आनंद लिया। शुक्रवार को मेले में गणेश पूजन कस्बे में शारीरिक सौष्ठव का संभाले हुए विभिन्न जिम के संचालकों ने किया। कस्बे में बलवान जिम के आशीष पुरोहित, संकल्प जिम के श्रीभगवान पारीक, एल्पाईन जिम के पवन शर्मा, नदीम फिटनेस सेंटर के नदीम व सुमित ने सामूहिक रूप से गणेश पूजन करते हुए शरीर के साथ साथ मन को भी स्वस्थ रखने के लिए परिवार के साथ मेलों में शामिल होने को जरूरी बताया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स एवं मेला प्रबंधन की और से विक्रम स्वामी, प्रीशु स्वामी, सुनील शर्मा ने जिम संचालकों का अभिनंदन किया।

मेले में लगा है बड़ा डोम, खरीदादारी का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में अनेकों प्रकार के छोटे बड़े झूले जहां युवाओं, बच्चों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए है वहीं मेले में बड़े डोम के अंदर व बाहर सजाई गई अनेकों दुकानें महिलाओं के लिए खरीददारी का केन्द्र बनी हुई है। यहां पर खिलौने, क्राकरी, कपड़े, जूते-चप्पल, घरेलू सामान, किचन एसेसरीज की सैंकड़ो वेरायटी की अनेकों दुकानें सज गई है।