






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। शनिवार को बीकानेर के नोरंगदेसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा में श्रीडूंगरगढ़ के नेताओं की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। क्षेत्र के 8 नेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रूबरू मिलने का मौका मिला और उन्होंने क्षेत्र की ओर से गर्मजोशी के साथ पीएम का अभिनंदन किया। मोदी बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर पहुंचे तो क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, प्रकाश सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया और उन्हें गुलाब का फुल देकर उनका अभिनंदन किया। यहां से नोरंगदेसर हेलीपेड पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव किया एवं अभिंनदन किया। यहां से 24300 करोड़ की लागत से हुए निर्माण कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास समारोह में पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता किशनाराम गोदारा ने परिवार सहित मोदी का अभिनंदन किया। यहां से आम सभा के लिए गाड़ी द्वारा आमसभा के मंच के पास पहुंचने पर मंच के पास मोदी का अभिवादन पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत व मांगीलाल नाई किया व क्षेत्र के ओर से अभिनंदन जताया। वहीं रवानगी के समय पुनः हेलीपेड पर भाजपा नेता एवं जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध ने सी ओफ की शुभकामनाएं दी। सभी नेताओं ने मोदी के बीकानेर आने पर श्रीडूंगरगढ़ की जनता की ओर से अभिनंदन किया एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल को केन्द्रीय कानून मंत्री बनाने पर आभार जताया। इनके अलावा कोड़ाराम भादू को भी मोदी के अभिनंदन का मौका मिला। आप भी देखें श्रीडूंगरगढ़ के नेताओं को मोदी के कार्यक्रम में मिले महत्व के फोटो।








