






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने मुख्यमंत्री काल में राज्य भर में देव स्थानों के पैनोरमा बनाए परंतु क्षेत्र की धार्मिकता में विशिष्ट स्थान रखने वाले देव श्रीजसनाथजी महाराज का पैनोरमा उस समय प्रस्तावित होने के बाद भी शेष रह गया था। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने बीकानेर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने भाजपा जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध ने यह बात रखी तो राजे ने कतरियासर दर्शन का निर्णय लिया। सिद्ध ने बताया कि राजे देशनोक दर्शन के बाद लालगढ़ पैलेस पहुंची तो सिद्ध समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया एवं कतरियासर धाम की जानकारी देते हुए उस समय पैनोरमा नहीं बन पाने की बात कही। इस पर राजे ने कतरियासर दर्शन करने का निर्णय लिया एवं देव श्रीजसनाथजी महाराज के मुख्य मंदिर कतरियासर पहुंची। इस मौके पर सिद्ध समाज द्वारा राजे का अभिनंदन किया गया एवं गत दिनों मंदिर में हुई चोरी की जानकारी देते हुए अभी तक चोरों के नहीं पकड़े नहीं जाने पर जताया। जसनाथजी के अनुयायियों में पूर्व मुख्यमंत्री के मुख्य धाम आने पर उत्साह है। आप सभी पाठक भी देखें विशेष फोटो।








