






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। गत 22 जून को आंगनबाड़ी केंद्र में विटामिन ए के हैवी डोज से पीड़ित बालक के आरोप के मामले में चिकित्सा विभाग ने जांच के लिए दो सदस्य कमेटी का गठन किया। कमेटी में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण विभाग, बीकानेर व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ जसवंत सिंह को शामिल किया गया। कमेटी सदस्य आज परिवादी के घर पहुंचे और पीड़ित बालक के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ जसवंत सिंह ने टाइम्स को बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और ईलाज के दौरान लिखी गई डॉक्टर की स्लिप, दवाओं के साथ बीकानेर शिशु रोग विशेषज्ञ के पास जारी ईलाज के डॉक्यूमेंट की बारिकी से जांच की जा रही है। कमेटी ने परिवादी परिवार के बयान लिए और डॉ जसवंत ने बताया कि आरोपी एएनएम के बयान अभी शेष है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा अभी तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। बता देवें आरोपी एएनएम को विभागीय गतिविधियों के दौरान गुसाईसर बड़ा में पदस्थापित कर दिया गया है।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीड़ित बालक के परिजनों ने गत 29 जून को आंगनबाड़ी केंद्र पर विटामिन ए का हैवी डोज देने का आरोप एएनएम तुलसी पर लगाया था। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने इस मामले में लापरवाही को प्रमुखता से छापा व उसके बाद 14 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए। मामले की जांच अभी जारी है। जांच कार्रवाई के दौरान हरिप्रसाद सिखवाल, शिवप्रसाद बिहानी, राजकुमार बाहेती, विनोद कुमार सिखवाल, महेश, अशोक सिखवाल, गिरिराज व सुभाष मौजूद रहें व सख्त कार्रवाई के साथ पीड़ित को क्षतिपूर्ति देने की मांग की।




