






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ में पिछले तीन दिनों से चल रहे पुलिस और जनता के बीच के टकराव में समझौते की राह निकलती दिख रही है। शनिवार को मामले के जांच अधिकारी अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, एसडीएम मुकेश चौधरी, सीओ रामेश्वर सहारण ने आंदोलनकारियो के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। प्रशासन ने वार्ता के लिए आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को एसडीएम कार्यालय बुलाया। आंदोलनकारियों की ओर से व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, मंत्री संजय करनानी, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, हिंदूवादी नेता भंवरलाल दुगड़ में भाग लिया। वार्ता में एडिशनल एसपी शर्मा ने मुकदमे को वापस लेने में सक्षम सरकार को बताया और इस मुकदमें एक भी निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नही होने देने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने इस सबन्ध में किसी भी आमजन को तकलीफ नही होने देने और गलत लिखे गए नाम जांच में हटाने का भरोसा दिलवाया। एसडीएम मुकेश कुमार ने भी शहर में व्याप्त तनाव को कम करने के लिए सहयोग की अपील की। प्रशासन से वार्ता के बाद आंदोलनकारियों की बैठक हुई और बैठक में आंदोलन की लड़ाई जारी रखते हुए रविवार से बाजार खोलने का निर्णय लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने पूरे मामले में सहयोग करने पर सभी व्यापारिक एसोसिएशन और व्यापारियों का आभार जताया। पारीक में कस्बेवासियों की एकता की जीत बताया और इनके बिना अनेकों बेकसूर लोगों के मामले में साजिशन फंसा दिए जाने की बात कही। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा की जाने वाली आगे की तमाम कार्यवाही पर संघर्ष समिति द्वारा पूरी तरह से नजर रखे जाने, आवश्यकतानुसार संघर्ष को तेज करने, उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में रहने का निर्णय भी लिया गया। संघर्ष समिति की बैठक में ताराचंद सारस्वत, श्याम सुन्दर पारीक, आशिष जाड़ीवाल, भैराराम डूडी, भंवरलाल दुगड़, बाबुलाल सहदेवड़ा, संजय कुमार करनाणी, सीताराम सोनी, वासुदेव सारस्वत, श्याम सुन्दर जोशी, एडवोकेट रणवीर सिंह खिची, सन्तोष बोहरा आदि सदस्य मौजूद रहे।





