May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। कस्बे के गोपालदास चौक पर स्थित रामस्नेही सुपर मार्केट के कपड़ा व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से सांवरराम महिया को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रामप्रताप गोदारा, मंत्री पद पर राजूराम भादू, सचिव पद पर रामकरण जाखड़, सोशल मीडिया प्रभारी विजयपाल जाखड़ को चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी कपड़ा व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान करते हुए व्यापारी कल्याण के लिए कार्य करने की बात कही। इस दौरान कल्याण सिंह, हडमान गुर्जर, राधेश्याम सारण, पप्पूराम डूडी, सीताराम चोटिया, मुन्नीराम गोदारा, मनीष गोदारा, महावीर प्रसाद जाखड़, सीताराम भादू, सीताराम गोदारा, विकास मोटसरा, सुखराम बाना, महेश महिया, ओमप्रकाश जाखड़, भंवर लाल जाखड़, लालचन्द जाखड़, परमेश्वर गोदारा, नरपत सिंह, भागू सिंह, आकाश झेडू, रामकिशन, किशन पारीक, मेघ सिंह, अनोप सिद्ध सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामस्नेही व्यापार मंडल का गठन।