May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-16 at 2.33.12 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2023। कस्बे के वार्ड एक की निवासी गौरांदेवी ने चूरू के डाबला रोड़ निवासी अपने पति श्यामलाल, सास गोमतीदेवी, जेठ राजकुमार व जेठानी मुनेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरांदेवी मेघवाल का विवाह वर्ष 2016 में आरोपी श्यामलाल के साथ हुआ था। तभी से आरोपी उसे कम दहेज का ताना देते हुए प्रताडित करने लगे। आरोपियों ने करीब एक वर्ष पहले गौरांदेवी को घर से निकाल दिया और स्त्रीधन भी हड़प लिया। अब तक आरोपियों से समझाईश की जा रही थी लेकिन आरोपी नहीं माने तो अब मजबूर होकर मामला दर्ज करवाया गया है।