






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में सहायक विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत खिराजराम नायक का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नायक सुबह बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में गए भी थे एवं शाम को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित अपने मकान पर चले गए वहीं करीब 5.30 बजे उन्हें सीने में दर्द एवं सांस लेने में तकलीफ हुई और वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचें जहां नायक को मृत घोषित कर दिया गया है। नायक के निधन के बाद पंचायत समिति परिवार में शोक व्याप्त है। विदित रहे कि कुछ समय पूर्व ही श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी शिवशंकर चौधरी का भी सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।



