May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है, महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे-नहीं सहेंगे, दलित विरोधी सरकार नहीं सहेंगे-नहीं सहेंगे, के नारे श्रीडूंगरगढ़ में गांधी पार्क में गूंज उठे और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर जमकर विरोध जताया। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने राज्य सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। सारस्वत ने कहा कि राज्य अपराधों का गढ़ बन गया है और अपराधियों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने सरकार व पुलिस को बौना साबित कर दिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में राज्य चरम पर पहुंच गया है ऐसी सरकार से जनता व जनभावनाएं बुरी तरह से आहत हुई है। सारस्वत सहित कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से मुख्य बाजार में रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया व रैली का समापन पुन गांधी पार्क में किया। प्रदर्शन के लिए जिला संयोजक भंवरलाल जांगिड़ मौजूद रहें। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, शिव स्वामी, शिव तावणियां, हेमनाथ जाखड़, पार्षद रजत आसोपा, पवन उपाध्याय, वेदप्रकाश, रोशनअली छींपा, रमेश मूंधड़ा, मांगीलाल गोदारा, भवानी तावणियां, महेश राजोतिया, मांगीलाल राठी, प्रिशु स्वामी, महेन्द्र राजपूत राजेन्द्र स्वामी, नवरत्न राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मोमासर में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया ने कहा कि राजस्थान में महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, किसानों की कर्ज माफी, पेपर लीक जैसे मामलों के चलते देश भर में राज्य की छवि को धूमिल कर दिया है। पूर्व सरपंच जेठाराम भामू ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई है और जनता में सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष है। इस दौरान बाजुओं पर काली पट्टी बांधी व जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, अशोक सांखोलिया, भवरलाल गोदारा, रणजीत भामू, हरिराम सारण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।