May 21, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2020। प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचें एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग लिखित रिपोर्ट देकर की है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के निर्देशन में भाजपा के श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रसाद प्रजापत व मोमासर मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता थाने पहुंचें एवं राहूल गांधी पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया। पुलिस थाने म़े परिवाद देने वालों में विक्रम सिंह सत्तासर, राजेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियां आदि भी शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते भाजपा नेता।