






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। बेनीसर में पास हाइवे पर कुछ देर पहले एक सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में बेनीसर निवासी दो युवक चोटिल हुए है और मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक मोटरसाइकिल सामने आ रही एक बड़े ट्रक डंपर से भिड़ गई। दोनों चोटिल 23 वर्षीय संतोष व 25 वर्षीय रामकिशन खतरे से बाहर बताएं जा रहें है। दोनों चोटिलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।




