May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-20 at 6.31.15 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। राज्य की विधानसभा में गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों के नाम गूंजे और क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के दौरान क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ में विद्युत कनेक्शन के मांगपत्र जमा करवा चुके किसानों को निगम से विद्युत उपकरण नहीं मिलने के अभाव में समय पर फसल की बिजाई नहीं हो पाने की जानकारी सदन को दी और विभागीय लापरवाही से 10 लाख से 20 लाख रूपये का खर्चा लगा कर ट्यूबवेल बनाने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति और ज्यादा कमजोर हो जाने की बात कही। महिया ने कहा कि आज भी क्षेत्र के सैंकड़ों किसानो के कृषि विद्युत कनेक्शन इंतजार में ही होने की बात कही। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव जालबसर, डेलवां, आडसर, लिखमीसर दिखणादा व देराजसर में नये 33 केवी जीएसएस स्वीकृत करने, क्षेत्र के गांव भोजास, माणकरासर, बिग्गा, मेऊसर, दुसारणां बड़ा में स्वीकृत 33 केवी व राजपुरा (पूनरासर) व जाखासर में स्वीकृत 132 केवी जीएसएस का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने की आवश्यकता भी जताई। महिया में क्षेत्र के गांव जैसलसर, सातलेरा, बापेऊ द्वितीय, दुसारणां, लालासर, सतासर, बापेऊ प्रथम आदि 33 केवी जीएसएसों पर 5 व 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्वीकृत करने की मांग सदन में रखी। महिया में इनके अभाव में कृषि कुओं पर विद्युत वोल्टेज कम रहने और इस कारण आये दिन मोटर पंप खराब होने से किसानों को आर्थिक नुकसान होने, फसलों की सिंचाई भी प्रभावित होने की बात भी सदन में उठाई और शीघ्रताशीघ्र बिजली समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।