May 21, 2026
IMG-20230721-WA0016

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात को चोरों और लुटेरों का तांडव जमकर देखने को मिला है। यहां के गांव मोमासर में गुरुवार रात 10-15 नकाबपोश चोरों ने 6 ज्वेलर्स की दुकानों में सेंधमारी कर ली है और दुकानों से तिजोरियां निकाल कर ले गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांव में एक ही रात में इतनी बड़ी वारदात के बाद गांव में रोष फैल गया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह से ही बाजार बन्द की घोषणा कर दी है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं और पुलिस जाप्ता भी अब गांव पहुंचा है। विदित रहे कि बुधवार रात भी मोमासर के पडोसी गांव आडसर में 5 घरों में सेंधमारी हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापार मंडल की बैठक।