May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। पुलिस जनता के साथ है और कोई अपराधी बच नहीं सकता। सामान भी बरामद किया जाएगा। ये बात मोमासर पहुंचे आईजी ओमप्रकाश ने कही। ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस लगातार लुटेरों के पीछे है और जल्दी वारदात का खुलासा किया जाएगा। एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि मोमासर बड़ा गांव है और आस पास का बड़ा क्षेत्र कवर करता है। यहां थाने के लिए प्रस्ताव बना कर भेजने के निर्देश दिए गए है। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा, सीओ रामेश्वर सारण, सीआई अशोक विश्नोई मौके पर मौजूद है। अधिकारियों ने वारदात वाली दुकानों का मौका निरक्षण किया और ग्रामीणों की तत्परता के लिए आभार भी जताया। सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती ने चौकी में पद स्थापित पुलिस कर्मियों को गांव में रहने के निर्देश देने की मांग की। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती ने व्यापारी एकजुटता की बात कहते हुए सामान बरामद करवाने की बात कही। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें क्या कहा मोमासर में पुलिस आईजी ओमप्रकाश ने। https://fb.watch/lVXBRUdjmf/