






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। शुक्रवार को तेरापंथ सेवाकेन्द्र में साध्वी संपूर्णयशा के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल की नवनिर्वाचित कार्यसमिति का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र से शुरू हुए कार्यक्रम में सामूहिक प्रेरणा गीत संगान किया गया। इस मौके पर मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा ने गत कार्यकाल को सक्रिय बताते हुए आगामी कार्यकाल द्वारा ओर अधिक सक्रिय रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी। निवर्तमान अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता डागा को कार्यसमिति एवं कन्या मंडल संयोजिका के रूप में पारुल लुनिया को शपथ दिलवाई। इस मौके पर अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, तेरापंथ युवक परिषद से मनीष नोलखा, ओसवाल पंचायत से प्रमोद बोथरा व तेरापंथ सभा से विजयराज सेठिया ने विचार रखते हुए महिलाओं की सामाजिक सक्रियता से ही सामाजिक चेतना का विकास होने की बात कही। नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुनीता डागा ने पूर्णनिष्ठा से सबको साथ लेकर कार्य करने की बात कही। शपथ ग्रहण के बाद स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। जिसमें साध्वी संपूर्णयशा ने स्वस्थ परिवार वही बताया जिसमें सहिष्णुता हो। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व मंत्री मंजू झाबक ने किया एवं उर्मिला गीया ने सभी का आभार व्यक्त किया।




