May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। भारतीय किसान संघ सदस्यों की उपखंड स्तरीय बैठक का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ में आज जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा की अध्यक्षता में किया गया। जाजड़ा ने संघ की आगामी अखिल भारतीय बैठक आगामी 25 व 26 को होने की सूचना देते हुए कहा कि संघ द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों को संघ से जोड़ा जाएगा। संघ के विद्युत आयाम प्रमुख तोलाराम जाखड़ ने बताया कि संघ के तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह व मंत्री अजीत सिंह सहित उपाध्यक्ष भैराराम जाखड़ को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जाखड़ ने कहा कि 25 अगस्त से पहले उपखंड श्रीडूंगरगढ़, नोखा व उपतहसील सूडसर की कार्यकारिणी को पूरा किया जाएगा तथा सभी गांवो में ग्राम इकाई का गठन किया जाएगा। आज बैठक में इन्दपालसर हिरावातन की ग्राम ईकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर मुन्नीराम जाखड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष चेतनराम मेघवाल, मंत्री श्रवणसिंह शेखावत, सहमंत्री सुरेश जाखड़ सहित सदस्य रामुराम नैण, पन्नाराम जाखड़, कोजुराम मेघवाल, रेवंतराम नायक, मोनुसिंह राठौङ, गज्जूसिंह राठौङ व सहीराम जाखड़ को दायित्व दिया गया है। सभी सदस्यों ने किसानों की समस्याओं के लिए सरकार व प्रशासन से संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।