






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2023। एक महिला स्कूटी पर अपने रास्ते जा रही थी और मोटरसाइकिल सवार दो जनों ने उसे परेशान किया। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। आवड़दान ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे गांव रीड़ी से आगे सड़क पर नशे में दो जनों ने महिला की स्कूटी के आगे पीछे बार बार मोटरसाइकिल कर उसे परेशान किया इस पर पुलिस ने 22 वर्षीय संपतसिंह राजपूत निवासी भासीणा, सुजानगढ़ तथा 23 वर्षीय राजेन्द्र जाट निवासी बाघसरा, चुरू को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने 151 में मामला दर्ज किया व आगे कार्रवाई जारी है।



