






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2023। आपस में गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हुए दो जनों को एसआई वीरचंद ने गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। वीरचंद ने बताया कि गांव मोमासर में शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे इसी गांव का 40 वर्षीय कालूराम लुहार और दुसारणा निवासी 25 वर्षीय मुखराम लुहार आपस में झगड़ा फसाद कर रहें थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों से समझाईश का प्रयास किया परंतु नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए तो दोनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने 151 में मामला दर्ज कर लिया व आगे की कार्रवाई में जुटी है।



