May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2023। संगीत के साथ झूलेलाल के भजन, जमकर झूमते श्रद्धालु, किर्तन करते बच्चे, सुदंर सजावट के झूलेलाल के जयकारे लगाते सिंधी समाज के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे, ये दृश्य नजर आया शुक्रवार शाम सिंधी मंदिर में। 40 दिन के झूलेलाल चालिहो महोत्सव के पहले शुक्रवार को समाज द्वारा धूमधाम से उत्सव मनाया गया। सुबह प्रभात फेरी निकाली, शाम को डीजे के साथ झूलेलाल की झांकी निकाली व रात को झूलेलाल बहराना में निखिल रिझवानी ने भक्ति का समां बांध दिया और किशोर धनवानी व मुकेश संगवानी ने सुदंर भजनों की प्रस्तुतियां दी। रात 10 बजे तक झूलेलाल चालीसा का पाठ व महाआरती के बाद भोग का आयोजन संपन्न् हुआ। समाज के युवाओं ने समारोह की व्यवस्थाएं संभाली व सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज में झूलेलाल चालिहो महोत्सव का जबरदस्त है उत्साह, शुक्रवार को खूब लगाए जयकारे।(सभी फोटो रवि रिझवानी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शोभा यात्रा में समाज की हर उम्र की महिला ने लिया भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मंदिर में भव्य सजावट की गई है, मना रहें है उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब झूमे बच्चे भी, जमकर मनाया शुक्रवार का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज के युवाओं ने उठाई पताकाएं, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम को निकाली शोभा यात्रा में जमकर झूमे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं झूम उठी भजनों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के नागरिक जुटे उत्सव की व्यवस्थाओं में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक भजनों की धून पर महिलाओं ने किया झूमकर नृत्य।