May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2023। गांव देराजसर के द्वितीय जीएसएस में आज एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया और विधायक गिरधारीलाल महिया ने इसका बटन दबाकर लोकार्पण किया। महिया ने कहा कि इससे किसानों को पूरे वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति हो सकेगी जिससे सैंकड़ो किसानों को राहत मिलेगी। इस क्षेत्र में बिजली की जरूरतों को देखते हुए महिया ने डिस्कॉम के अधिकारियों को शीघ्र ही तीसरे जीएसएस के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी सरकार से फसल पकाव के समय किसानों को पूरी गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक सहित अधिकारियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में देराजसर करणी गौशाला के अध्यक्ष भंवरलाल भादू, शंकरदास स्वामी, श्यामसुंदर सुथार, देराजसर उपसरपंच मामराज भादू, नेतादास स्वामी, जगदीश सुथार, सुनील शर्मा, लिखमाराम भादू, प्रभूराम मेघवाल, मदनलाल भादू, अम्मेदाराम मेघवाल, राधाकिशन भाट समेत बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद भादू ने किया।

की मांग, शिकायत भी सुनाई, मिला समाधान का आश्वासन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डिस्कॉम के मुख्य अभियंता से देराजसर गांव की घरेलू बिजली आपूर्ति को कृषि फीडर लाइन से अलग करने की मांग की। इस पर अधिकारी ने देराजसर गांव की घरेलू बिजली लाइन को जल्द से जल्द कृषि फीडरों से अलग करने का आश्वासन दिया। मुख्य अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों के जीएसएस पर कार्यरत संविदा कार्मिकों ने ज्ञापन देकर ठेकेदार के द्वारा समय पर भुगतान करवाने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने, बकाया चल रहे भुगतान को दिलवाने की मांग की, जिसपर अधिकारी ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।