






कल आएंगे बाबा विकासनाथ, भक्तों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल बाबा विकासनाथ श्रीडूंगरगढ़ आएंगे और इस सूचना से भजनप्रमियों के खासा उत्साह है। कालूबास के वार्ड 3 में आयोजित एक शाम गंगा मैया के नाम आयोजन में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। दिवगंत जगदीश प्रसाद पुरोहित की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
चिड़पड़नाथजी की बगीची में उमड़ रहा शिव भक्तों का ज्वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गा बास में स्थित चिड़पड़नाथ जी की बगीची में सावन के माह में शिव भक्तों की श्रद्धा उमड़ रही है। यहां रोजाना दो पारी में शिव मंत्र का कीर्तन हो रहा है। रोजाना सुबह 9 से 10 बजे पुरूष श्रद्धालु तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक महिला श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन किया जा रहा है। यहां बाबा का भव्य व दिव्य श्रृंगार भी किया जा रहा है। मंदिर व्यवस्था से जुड़े सदस्यों ने बताया कि आगामी 1 अगस्त से 11 अगस्त तक अंखड कीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु टोलियां बना कर दो दो घंटे का समय देंगे। मंदिर में रोजाना शिव श्रृंगार का कार्य मोनिका सिखवाल, सरिता गट्टानी, शानु सिखवाल, भावना पुरोहित, कृष्णा आसोपा, स्नेहा व ममता बिहाणी द्वारा किया जा रहा है वहीं श्रृंगार सहयोगी की भूमिका रामजी दर्जी व गजानंद नाई द्वारा निभाई जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजना दर्शन करने पहुंच रहें है।

राउमावि में किया पौधारोपण, महिया ने दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणसर पुराना में आज अध्यापकों व विद्यार्थियों ने जन सहयोग के माध्यम से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय परिसर में खेजड़ी, पीपल, बरगद,अशोक सहित अनेक वृक्षों के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य लेखराम महिया ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताते हुए जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। महिया ने बच्चों को अपने घरों व घरों के बास पास पेड़ लगाने की बात कही व पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के रामलाल हरडू, अमर सिंह, भागीरथ बाना, पूजा गुर्जर, कविता, सरपंच प्रतिनिधि ताजुराम सहित विद्यार्थी मौजूद रहें।

पूर्व विधायक ने लगाई मशीन, ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने क्षेत्र के गांव सत्तासर में प्रधान कोटे से बन रहें टयूबवेल की मशीन आज मौके पर उपस्थित होकर लगवाई। ग्रामीणों ने लड्डू बांटे व गोदारा का आभार जताया। गोदारा ने कहा कि पेयजल समस्याओं के निवारण के लिए प्रधान कोटे से अनेक गांवो में राहत देते हुए ट्यूबवेलों को निर्माण करवाया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि इस दौरान पंचायत समिति सदस्य लालचन्द कड़वासरा, आदूराम सारण, राजू सहु गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।

पदोन्नति होने पर की नई पहल, दी प्रेरणा, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि तोलियासर में कार्यरत उप प्राचार्य घीसाराम भूपेश व कार्यालय प्रभारी बल्लूनाथ ने अपनी पदोन्नति होने पर एक नई पहल स्कूल में सहयोग की करके एक प्रेरणीय उदारहण प्रस्तुत किया है। दोनों ने विद्यार्थियों के हित में दो कम्प्यूटर सेट विद्यालय को भेंट दिए। प्रति सेट की लागत 26,500 रूपए थी और दोनों ने दो सेट की लागत 53000 रूपए नगद विद्यालय को सौंपे तो प्रधानाचार्य सहित स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों ने आभार जताया।
27 जुलाई से होगा करणी कथा का भव्य आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 27 जुलाई से मोमासर बास के करणी मंदिर के परिसर में करणी कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों पर चर्चा व व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी देने के लिए आज मंदिर प्रांगण में बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोवर्धन जोशी ने युवाओं से व्यवस्था संबंधी कार्यों को संभालने की अपील की। जोशी ने कथा में सेवा सहयोग करते हुए आयोजन को सफल बनाने में पूरा श्रम देने की बात कार्यकर्ताओं से कही। इस दौरान मालचंद व्यास, चम्पालाल जोशी, वीरेन्द्र सिद्ध, ओमप्रकाश गाँधी, मदन कायल, सत्यनारायण व्यास, नानूराम जोशी और आनंद जोशी, नंदकिशोर नाई व संदीप कायल मौजूद रहें। सभी ने अपने सुझाव देते हुए विस्तृत चर्चा की।

अनेक स्कूलों में युवाओं को दी मतदान की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखण्ड अधिकारी के निर्देशों की पालना में आज निर्वाचन शाखा के कार्मिकों ने कस्बे के स्कूल मॉडर्न राजस्थान स्कूल, रूपादेवी मोहता राजकीय विद्यालय, राउमावि ताल मैदान और राबाउमावि में युवा मतदाता को जागरूक करने के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का डेमांस्ट्रेशन दिया। इस दौरान नौरत मल शर्मा, प्रदीप कौशिक, किशोरीलाल आदि प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम मशीन व वीवीपीएटी मशीन की कार्यप्रणाली बच्चों को समझाई गई। बच्चों ने जिज्ञासा के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान ताल मैदान स्कूल में डॉ राधाकिशन सोनी ने नए मतदाताओं को रजिस्ट्रेशन व निर्वाचन विभाग के आगामी नवाचारों के बारे में जानकारी दी और प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया को भलीभांति समझने की बात कही।







